
मां की हालत गंभीर, वीडियो वायरल, पुलिस ने किया मामला दर्ज
छतरपुर। छतरपुर के सिविल थाना क्षेत्र के ग्राम बूढ़ा में एक मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। मारपीट में घायल वृद्ध महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल मिथिला रजक उम्र 55 वर्ष निवासी लिधौरा जिला टीकमगढ़ ने बताया कि उसने अपनी पुत्री रोहिणी का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से चार वर्ष पूर्व छतरपुर के ग्राम बूढ़ा निवासी महेश रजक से किया था। ससुराल पक्ष के लोग लगातार रोहिणी को परेशान कर रहे थे तीन दिन पूर्व रोहणी के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे घर से भगा दिया था और बच्चों को घर पर रख लिया था। रोहणी के माता पिता बच्चों को लेने के लिए ग्राम बूढ़ा गए जहां पर रोहणी के ससुराल पक्ष से पति महेश, देवर अमर, सास कली रजक, ससुर रामबग्स रजक ने उनकी मारपीट कर दी। रोहिणी की मां मिथिला पिता लल्लू रजक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है।








