Home छतरपुर मानसिक रोगी की मदद के लिए फिर आगे आए डॉ. संजय शर्मा

मानसिक रोगी की मदद के लिए फिर आगे आए डॉ. संजय शर्मा

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पिछले कई महीनों से जिले के सिद्ध तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम में घूम रहे एक मानसिक रोगी की मदद के लिए मानसिक रोगियों के सेवक डॉ. संजय शर्मा आगे आए हैं। उन्होंने बागेश्वर धाम जाकर न केवल रोगी का हाल जाना बल्कि उसके लिए दवाओं की भी व्यवस्था कराई है।डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि मानसिक रोगी का नाम राजेन्द्र है, जो कि उत्तरप्रदेश के सीतापुर का रहने वाला है। मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण कुछ माह पहले वह अपनी पत्नी के साथ बागेश्वर धाम आया था और तभी से यहीं पर रुका हुआ है। पिछले दिनों कुछ असमाजिक लोगों द्वारा राजेन्द्र के साथ मारपीट किए जाने से उसका स्वभाव उग्र हो गया और तनाव के चलते उसे अपनी पत्नी के साथ मारपीट करना शुरु कर दिया। इसके साथ ही वह अपनी दवाएं भीनहीं ले रहा था। राजेन्द्र के संबंध में जानकारी मिलने के बाद बागेश्वर धाम पुलिस चौकी के प्रभारी देवेन्द्र यादव ने मानसिक रोगियों के सेवक डॉ. संजय शर्मा से संपर्क कर उन्हें राजेन्द्र की जानकारी दी, जिसके बाद डॉ. शर्मा ने बागेश्वर धाम जाकर राजेन्द्र से मुलाकात की। डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि दवाएं न लेने के कारण राजेन्द्र की स्थिति बिगड़ती जा रही थी, इसलिए उन्होंने सर्वप्रथम उसके लिए दवाओं की व्यवस्था कराई है। डॉ शर्मा ने बताया कि समय पर दवाएं लेने से राजेन्द्र ठीक हो जाएगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here