Home छतरपुर अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद ने फलदार औषधिय वृक्षारोपण किया

अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद ने फलदार औषधिय वृक्षारोपण किया

Jeevan Ayurveda

जबलपुर। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद लॉर्डगंज शाखा( चंदना संभाग) के तत्वाधान में अपने प्रधानमंत्री के संदेश एक पेड़ मां के नाम एक पेड़ भारत मां के नाम से सभी ने मिलकर फलदार एवं औषधि ऑक्सीजन प्रदूषण कम करने वाले पौधों का वृक्षारोपण जे के कान्वेंट स्कूल में किया गया, जहां पर पेड़ों की सुरक्षा एवं रखरखाव ठीक से होगा। इसी संकल्प के साथ अध्यक्ष श्रीमती पूजा विद्यार्थी ने बताया कि पेड़ लगाने से हमारा पर्यावरण शुद्ध होता है, ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है, एक पेड़ एक जीवन । पेड़ हमें शुद्ध हवा प्रदान करते हैं इसलिए पेड़ अधिक से अधिक लगाना चाहिएं। जिससे हमारे भारत माता धरती हरी भरी दिखती रही चारों ओर। पेड़ लगाने का एक मूल लाभ यह है कि पेड़ हमें जीवन देने वाली आक्सीजन प्रदान करते है। पेड़ हमें स्वस्थ रखते हैं। एक पेड़ एक जीवन के साथ मिलकर सभी बहनों ने वृक्षारोपण किया जिसमें हमें विशेष सहयोग पर्यावरण प्रभारी रेखा जैन एवं वर्षा जैन का प्राप्त हुआ, परिषद की हमारी संभाग अध्यक्ष संध्या कौशल जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ श्रीमती विमला जैन डॉक्टर श्रीमती कुसुम जैन, भूतपूर्व प्रांतीय अध्यक्ष विजयलक्ष्मी, भूतपूर्व प्रांतीय सचिव निशा चौधरी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष मीना राज काकरी, प्रांतीय उपाध्यक्ष मंजुला जैन, प्रांतीय उपाध्यक्ष साधना बड़कुल, संध्या शांत, सुषमा सिटी, चंद्रप्रभा चित्रा जैन, सुषमा जैन, पूर्व पार्षद मंजुला शशि, प्रभा नीरा सिंघई, प्रेमलता जैन, सचिव मनीषा जैन, कोषाध्यक्ष रीता पन्नी, भूतपूर्व अध्यक्ष स्वाति जैन, अंजू पेड़ा, का सहयोग प्राप्त हुआ।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here