
खजुराहो। नगर की पाहिल वाटिका के मुक्ताकाशी मंच पर चल रहे महाशिवरात्रि महोत्सव की तीसरी शाम बुंदेली लोकनृत्य राई के नाम रही। योगेन्द्र राजा नदया, कालीचरण दुबे उर्फ कल्लू, मुरलीधर कारपेंटर उर्फ कल्लू और सरदार सिंह की टीम ने बुंदेली राई की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में सैकड़ों दर्शक आनंद लेते नजर आए। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष अरुण कुमार अवस्थी और सीएमओ बसंत चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम के दौरान गाइड एसोसिएशन के बालवीर गौतम, रवि मिश्रा, होटल एसोसिएशन के संरक्षक अविनाश तिवारी, ट्रैवल एजेंट, सितार वादक बलराम शुक्ला, जीतेन्द्र लवानिया तथा राजेश मेडिकल की संचालिका श्रीमती ओमवती गुप्ता सहित जैन समाज के सदस्य उपस्थित रहे। मुस्लिम समाज के सदर रमजान खान सहित अन्य सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।








