
खजुराहो। राजनगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में राष्ट्रीय फायलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का क्रियान्वयन एवं सामूहिक दवा सेवन अभियान का शुभारंभ राजनगर बीएमओ डॉ.यशवंत बमौरिया के कुशल मार्गदर्शन में प्रारंभ हो गया। उक्त अभियान सोमवार 10 फरवरी से 25 फरवरी 25 तक चलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खजुराहो भाजपा मण्डल अध्यक्ष गौरव सिंह बघेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में खजुराहो नगर परिषद उपाध्यक्ष आशाराम पाल,रवींद्र पाठक, हर्ष सिंह शामिल रहे, कार्यक्रम में जिले से डॉ.राजेन्द्र खरे, डीपीएम दीपेश नायक, आरसी दिनेश त्रिपाठी शामिल रहे जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राजनगर से डॉ. अवधेश चतुर्वेदी, डॉ.अरविंद गुप्ता, डॉ.महबूब सलमान, डॉ.रितुषा शर्मा सहित अस्पताल प्रबंधन के कर्मचारी शामिल रहे।









