Home छतरपुर 10वीं और 12वीं परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में नियुक्त कलेक्टर प्रतिनिधियों...

10वीं और 12वीं परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में नियुक्त कलेक्टर प्रतिनिधियों का द्वितीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार के मार्गदर्शन में हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में नियुक्त कलेक्टर प्रतिनिधियों का द्वितीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। साथ ही केंद्र अध्यक्ष एवं सहायक केंद्र अध्यक्ष का पहला प्रशिक्षण ऑडिटोरियम में सोमवार को सम्पन्न कराया गया। जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार की उपस्थित में उक्त प्रशिक्षण में सभी संलग्न कर्मचारियों को रूट मैपिंग, क्वेश्चन पेपर बंडल रिसीविंग, हैंडलिंग, डेस्टिनिंग, डेटा सबमिशन आदि का के बारे में बताया गया। जिला पंचायत सीईओ ने निर्देश दिए कि परीक्षाओं के संबंध में मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम बनाया जाए और बोर्ड के सभी नियम और गाइडलाइन का कड़ाई से पहला किया जाए। उन्होंने कर्मचारियों से चर्चा कर उनकी शंकाओं का समाधान किया। उक्त प्रशिक्षण जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी. प्रजापति, शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 के प्राचार्य एवं प्रशिक्षक एस.के. उपाध्यक सहित जिला ई गवर्नेंस प्रबंधक राहुल तिवारी, वरिष्ठ प्रशिक्षक हर्ष चतुर्वेदी, नीरज वाजपेई द्वारा दिया गया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here