Home छतरपुर शराब के लिए पैसे न देने पर अधेड़ के साथ प्राणघातक मारपीट

शराब के लिए पैसे न देने पर अधेड़ के साथ प्राणघातक मारपीट

Jeevan Ayurveda

पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद, पीडि़त ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

छतरपुर। मातगुवां थाना क्षेत्र में दबंग युवकों को शराब के लिए पैसे न देना एक अधेड़ को महंगा पड़ा गया। दरअसल जब अधेड़ ने दबंग युवकों को पैसे देने से मना किया तो उनके द्वारा गाली-गलौज करते हुए प्राणघातक मारपीट की गई। ग्वालियर में इलाज कराकर वापिस लौटे पीडि़त ने शुक्रवार को एसपी ऑफिस में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीडि़त का यह भी आरोप है कि एसपी से पहले वह थाना पुलिस को अपनी फरियाद सुना चुका है लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।
मातगुवां निवासी लक्ष्मण राजपूत ने बताया कि गत 25 जनवरी को वह कस्बे के सागर रोड पर स्थित अपनी दुकान पर बैठा हुआ था, तभी हैवी राजा और भूरे राजा निवासी अनगौर अपने कुछ अन्य साथियों के साथ आए और शराब के लिए 1 हजार रुपए मांगने लगे। जब लक्ष्मण ने पैसे देने से मना किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से पीटना शुरु कर दिया। लक्ष्मण के मुताबिक आरोपियों ने पीट-पीटकर उसके हाथ-पैर तोड़ डाले थे और लगभग मरणासन्न अवस्था में छोड़कर भाग गए थे। जब परिजनों को जानकारी मिली तब वे लक्ष्मण को गंभीर अवस्था में अस्पताल लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद लक्ष्मण को ग्वालियर रेफर किया गया, जहां इलाज के बाद बमुश्किल उसकी जान बच सकी है। लक्ष्मण अभी भी चल-फिर नहीं पा रहा है, शुक्रवार को वह परिजनों के सहारे एसपी ऑफिस पहुंचा जहां आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की, साथ ही मातगुवां पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here