Home छतरपुर अज्ञात वाहन की टक्कर से काल के गाल में समा गए चचेरे...

अज्ञात वाहन की टक्कर से काल के गाल में समा गए चचेरे भाई

Jeevan Ayurveda

रात के वक्त सागर-कानपुर हाईवे पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा
छतरपुर। बीती रात सागर-कानपुर हाईवे पर गुलगंज थाना क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन ने एक बाईक को टक्कर मार दी, जिससे बाईक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि दोनों मृतक चचेरे भाई थे। घटना के बाद एंबुलेंस की मदद से दोनों के शवों को जिला अस्पताल लाया गया था, जहां मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम हुआ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ा कांटी का रहने वाला 29 वर्षीय योगेन्द्र कुशवाहा अपने चचेरे भाई भागीरथ कुशवाहा उम्र 24 वर्ष के साथ किसी काम से अनगौर गया था। रात करीब 11 बजे जब वह अपने घर वापिस जा रहा था तभी हाईवे पर अनगौर और गुलगंज के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाईक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से भाग निकला था, जिसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस की मदद से दोनों के शव जिला अस्पताल लाए गए, साथ ही परिजनों को सूचित किया गया। मंगलवार की सुबह परिजनों की मौजूदगी में दोनों मृतकों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किए जाने बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here