
छतरपुर। जैन संत आचार्य विद्यासागर महाराज के प्रथम महाप्रयाण दिवस पर खजुराहो के श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र स्वर्णोदय तीर्थ में भगवान शांतिनाथ स्वामी का अभिषेक, शांतिधारा पूजन और विद्यासागर विधान का कार्यक्रम हुआ। शांतिधारा का विधान विनोद जैन, ऋषभ जैन, विनय जैन, दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर फ्रांस के सुरेंद्र गुप्ता, इटली एवं फ्रांस की लूई मिग्रानते ब्रांड की प्रमुख सरिता शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय फोटोग्राफर गोविन्द बोरसो, आयुर ग्राम के कृष्णा एवं शरद प्रसाद, मजदूर संघ के वीरेंद्र सीगोत, कुमारी रियल जैन, श्रीमती लता जैन, श्रीमती संगीता जैन, श्रीमती रंजना जैन आदि ने किया। वहीं गुरु भक्त परिवार ने आचार्य को याद करते हुए मतंगेश्वर महादेव मंदिर की संध्या कालीन आरती में भाग लिया। शांतिनाथ जिनालय में आचार्य के चित्र के समक्ष भक्तों ने दीप जलाए और इसके बाद महाआरती की गई। इस अवसर पर राकेश जैन ने वर्ष 2018 में आचार्य विद्यासागर के चातुर्मास को याद करते हुए सारगर्भित उद्बोधन दिया। मतंगेश्वर सेवा समिति के सुधीर शर्मा ने भी आचार्य का स्मरण करते हुए उद्बोधन दिया। अंत में णमोकार मंत्र के पाठ के साथ आयोजन विराम हुआ।







