Home छतरपुर सिविल लाइन पुलिस ने साढ़े 4 किलो गांजा के साथ पकड़े दो...

सिविल लाइन पुलिस ने साढ़े 4 किलो गांजा के साथ पकड़े दो तस्कर

Jeevan Ayurveda

सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक वाल्मीकि चौबे ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम नया चंद्रपुरा क्रेशर के पास अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। संदेह के आधार पर पुलिस ने मोटरसाइकिल से जा रहे दो संदेहियों को रोका और तलाशी ली तो उनके पास पॉलिथीन के अंदर करीब 4 किलो 650 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने आरोपी जगत सिंह परमार पिता रघुवीर सिंह निवासी ग्राम कुटिया थाना बमीठा और एक नाबालिग किशोर को हिरासत में लेते हुए उनकी बाइक, 2 मोबाइल फोन जप्त किए हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here