Home छतरपुर पुलिस ने अवैध कट्टा सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने अवैध कट्टा सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

9
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गढ़ीमलहरा पुलिस को विगत रात्रि रोड पेट्रोलिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई की कस्बा गढ़ी मलहरा के स्टेडियम की सीढ़ी में दो व्यक्ति किसी वारदात करने की फिराक में योजना बना रहे हैं। सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी गढ़ी मलहरा निरीक्षक डीके सिंह एवं पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान अनुसार दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा गया। दोनों आरोपियों की तलाशी लेने पर 315 बोर का देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस मिले। पूछताछ पर आरोपी चंदू रैकवार निवासी वार्ड नंबर 10 कस्बा गढ़ी मलहरा, हरिओम रैकवार वार्ड क्रमांक 10 गढ़ी मलहरा का होना बताया। आरोपियों का कृत्य दंडनीय होने के कारण दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर थाना गढ़ी मलहरा में अपराध धारा 25/27 आयुध अधिनियम पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here