
छतरपुर। पंजाब नेशनल बैंक द्वारा आयोजित पीएनबी होमलोन एक्सपो-2025 का शुभारंभ शुक्रवार को वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा चंदला विधायक दिलीप अहिरवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रियल एस्टेट के क्षेत्र में अग्रणी पेप्टेक ग्रुप, समृद्धि ग्रुप, मून सिटी और सोलर पावर के क्षेत्र से टिकरया पावर सॉल्यूशन संस्था ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में बैंक के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत के दूसरे सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक पीएनबी (पंजाब नेशनल बैंक) द्वारा संपूर्ण भारत में गृह ऋण (होम लोन) व सोलर रूफ टॉप हेतु लोन की त्वरित स्वीकृति हेतु दो सैकड़ा से अधिक शहरों में पीएनबी होमलोन एक्सपो-2025 का आयोजन किया जा रहा है। बैंक के अधिकारियों ने लोगों से आयोजन का लाभ लेने की अपील की है। कार्यक्रम में जवाहर रोड शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक राहुल रावत, नौगांव शाखा की श्रीमती रागिनी व्यास, चौक बाजार शाखा के मोनेन्द्र सिंह ठाकुर, अधिकारी शाखा खजुराहो के मयंक मिश्रा, बैंक अधिकारी श्रीमती सविता भट्ट, कृषि प्रबंधक उमेश प्रजापति सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।







