Home छतरपुर सेवानिवृत्त शिक्षक को समारोहपूर्वक दी गई विदाई

सेवानिवृत्त शिक्षक को समारोहपूर्वक दी गई विदाई

12
0
Jeevan Ayurveda

गढ़ीमलहरा। गढ़ीमलहरा संकुल के शासकीय प्राथमिक स्कूल पड़वाहा में पदस्थ शिक्षक मुन्नालाल चौरसिया की सेवानिवृत्ति पर सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस पर स्कूल प्रांगण में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि संकुल प्राचार्य उमाशंकर अग्रवाल एवं पूर्व प्राचार्य शशांक रंजन चौरसिया रहे।विद्यालय के साथी शिक्षकों ने उनके शैक्षिक जीवन और उनके द्वारा विद्यार्थियों के लिए किए गए अद्वितीय कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, मुन्नालाल ने न केवल ज्ञान का प्रसार किया, बल्कि उन्होंने शिक्षा के माध्यम से सच्चे नागरिक बनाने का कार्य किया। उनका समर्पण और ईमानदारी हमेशा हमारे लिए एक प्रेरणा बनेगा। वहीं अतिथियों ने अपने संबोधन में मुन्नालाल चौरसिया की कड़ी मेहनत और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण को सराहा। अतिथियों एवं साथी शिक्षकों ने मुन्नालाल चौरसिया को शॉल श्रीफल से सम्मानित कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर श्री चौरसिया ने कहा कि मेरे लिए यह सफर बहुत ही रोमांचक और संतोषजनक रहा है। शिक्षा का कार्य मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। मुझे गर्व है कि मैंने अपने छात्रों को न केवल ज्ञान, बल्कि जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों से भी अवगत कराया। समारोह के अंत में छात्रों और शिक्षकों ने अपने शिक्षक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और समृद्ध भविष्य की शुभकामनाएं दीं

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here