Home छतरपुर साप्ताहिक बाजार इलाके में प्रतिबंधित रहे ई-रिक्शा वाहन

साप्ताहिक बाजार इलाके में प्रतिबंधित रहे ई-रिक्शा वाहन

Jeevan Ayurveda

हाट-बाजार को व्यवस्थित कराने यातायात प्रभारी की पहल

छतरपुर। शहर में बढ़ते ट्रैफिक के कारण आए दिन समस्या उत्पन्न होती है लेकिन यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत के प्रयास से काफी हद तक व्यवस्था में सुधार हो रहा है। यातायात प्रभारी श्री साकेत हर रोज कुछ नया प्रयोग करते हुए व्यवस्था को सुधारने में जुटे हैं। ऐसा ही एक प्रयास उन्होंने किया है रविवार को मेला ग्राउंड में लगने वाले साप्ताहिक हाट-बाजार को व्यवस्थित कराने के लिए।दरअसल यातायात प्रभारी ने रविवार को शहर के मेला ग्राउंड में लगने वाले साप्ताहिक हाट-बाजार को दृष्टिगत रखते हुए बिजावर तिराहा से छत्रसाल चौक तक ई-रिक्शा वाहनों को प्रतिबंधित रखा ताकि यह वाहन बाजार में घुसकर अव्यवस्था न फैलाएं। इसके साथ ही उन्होंने यातायात प्रभारी स्वयं बाजार में पहुंचे व्यवस्थित रूप से खड़े मिले वाहनों को उन्होंने व्यवस्थित कराया। इसके साथ ही उन्होंने बाजार का भ्रमण कर बेतरतीब ढंग से दुकान लगाने वाले दुकानदारों को समझाइश देकर सही ढंग से दुकानें लगवाईं। यातायात प्रभारी की इस पहल को शहरवासियों द्वारा सराहा गया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here