
खजुराहो। बीते रोज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भगवान शांतिनाथ जैन मंदिर से प्रारंभ हुई 750 फिट लंबी तिरंगा यात्रा ने सरस्वती शिशु मंदिर होते हुए नगर के पांच प्रसिद्ध मंदिरों का भ्रमण कर मतंगेश्वर मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में शामिल युवा देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आए साथ ही पूरे मार्ग पर भारत माता की जय का उद्घोष किया गया। मतंगेश्वर मंदिर में भारत माता की आरती और राजस्थानी कार्यक्रम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अभिनव चक्रवर्ती ने भारत के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। वहीं तिरंगा यात्रा का स्थानीय व्यापारियों और शहर के गणमान्य नागरिकों एवं विविध संगठनों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और भाजपा नेताओं सहित कई उपस्थित रहे सभी ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। तिरंगा यात्रा में मतंगेश्वर सेवा समिति एवं दद्दाजी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर खजुराहो के पंडित सुधीर शर्मा, पंकज पांडे, रविंद्र पाठक, गोविन्द बोरसो, कृष्णा प्रसाद (केरला), कार्तिक शिवहरे, राज रैकवार, तनु वर्मा, सरिता शर्मा, अंजलि गुप्ता आदि लोगों ने भाग लिया







