
छतरपुर। मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे एक युवक द्वारा अपनी पत्नी पर लगाए गए प्रताडऩा के आरोप सुनकर हर कोई चौंक उठा। पीडि़त युवक राकेश साहू निवासी बेनीगंज मोहल्ला छतरपुर ने बताया कि उसकी पत्नी द्वारा उसे बेइंतहा परेशान किया जा रहा है। राकेश के मुताबिक उसकी पत्नी पूरा वेतन लेने के बाद भी पैसों के लिए विवाद करती है और विरोध किए जाने पर आत्महत्या करने की धमकी देती है। राकेश ने बताया कि उसकी पत्नी ने उसके ऊपर केस भी लगा रखा है जिस कारण से परेशान है। कलेक्टर को आवेदन देकर राकेश ने पत्नी के अत्याचार से छुटकारा दिलाने की मांग की है।







