Home डेली न्यूज़ युवक कांग्रेस ने राजस्व प्रकरणों में कथित रिश्वतखोरी की शिकायत करते हुए...

युवक कांग्रेस ने राजस्व प्रकरणों में कथित रिश्वतखोरी की शिकायत करते हुए सौंपा ज्ञापन

Jeevan Ayurveda

बिजावर और सटई तहसील में रिश्वतखोरी का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो होगा अनिश्चितकालीन धरना: मोहम्मद अली भारतीय

छतरपुर। युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोहम्मद अली भारतीय ने मंगलवार को कलेक्टर से मुलाकात कर बिजावर एवं सटई तहसील में सीमांकन, बंटवारा, रिकॉर्ड सुधार, अपील सहित अन्य राजस्व प्रकरणों में कथित रिश्वतखोरी की शिकायत करते हुए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों और आम नागरिकों से बिना रिश्वत लिए राजस्व संबंधी कार्य नहीं किए जा रहे हैं, जिससे लोग परेशान हैं। मोहम्मद अली भारतीय ने कहा कि बिजावर तहसील में सीमांकन, रिकॉर्ड सुधार एवं बंटवारा जैसे मामलों में पटवारी और तहसील स्तर पर कथित भ्रष्टाचार के कारण किसानों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने इन मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में ग्राम पंचायत उदयपुर की सरकारी पहाड़ी, खसरा क्रमांक 1/1, का भी उल्लेख किया गया है। आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से बाहरी व्यक्तियों को वहां बसाया जा रहा है तथा बड़े पैमाने पर वृक्षों की कटाई कराई जा रही है। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि पहाड़ी को आबादी भूमि घोषित कराने के लिए फर्जी प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। मोहम्मद अली भारतीय ने कलेक्टर से मांग की कि सरकारी पहाड़ी पर हो रही कथित अवैध गतिविधियों को तत्काल रोका जाए, वृक्षों की कटाई पर रोक लगाई जाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो युवा कांग्रेस जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट के सामने मेला ग्राउंड में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा , जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस महामंत्री संतोष तिवारी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here