
छतरपुर। बुधवार की देर रात जिला अस्पताल से एक मामला सामने आया है जिसमें राजनगर थाना क्षेत्र के एक 35 वर्षीय किसान को खेत मे काम समय मधुमक्खियों ने काट लिया उसे इलाज के लिए गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।जानकारी के अनुसार रमेश पिता बब्लू अनुरागी उम्र 35 साल निवासी नहदौरा का रहने वाला है। खेती का काम करता है। बुधवार की शाम खेत में काम कर रहा था तभी पास में लगे पेड़ को बंदरों ने हिलाया जिसके बाद मधुमक्खियां उडऩे लगीं और रमेश के शरीर में लिपट गई। 1 घंटे तक मक्खियां उसके शरीर में लिपटी रही। कोई भी उनको नहीं बचा सका। 1 घंटे बाद मधुमक्खियां भागने पर उनको बाइक से इलाज के लिए राजनगर अस्पताल ले गए प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेज दिया है। उनकी हालत गंभीर है जिला अस्पताल में इलाज जारी है। डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि रात में एक व्यक्ति को राजनगर अस्पताल से छतरपुर रेफर किया है परिजनों ने उसको मधुमक्खियां काटना बताया है इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।







