Home छतरपुर आबकारी टीम ने 20 लीटर हाथभट्टी मदिरा सहित 18 क्विंटल महुआ लाहन...

आबकारी टीम ने 20 लीटर हाथभट्टी मदिरा सहित 18 क्विंटल महुआ लाहन किया नष्ट

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शासन द्वारा प्रदेश में संचालित अवैध मदिरा के अभियान के तारतम्य में पुनः 5 जनवरी को छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में अवैध मदिरा के विरुद्ध सहायक आबकारी आयुक्त भीमराव वैद्य के नेतृत्व में कार्यवाही की गई। जिसमें आबकारी विभाग की टीम द्वारा थाना हरपालपुर अंतर्गत ग्राम सरसेड, इमलिया स्थित कबूतरा डेरे पर उपलंभन की कार्यवाही की गई। जिसमे आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 4 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। मौके पर कोई भी आरोपी नहीं मिला जिनका पता लगाया जा रहा है। कार्यवाही में 20 लीटर हाथभट्टी मदिरा,1800 कि.ग्रा. महुआ लाहन जप्त कर मौके पर नष्ट किया गया। जिसकी कुल कीमत लगभग 1 लाख 90 हजार रुपए है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here