।
ईशानगर। थाना क्षेत्र के पहाडग़ांव निवासी 45 वर्षीय राकेश कुशवाहा की बुधवार शाम अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद मौत हो गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईशानगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र संतोष कुशवाहा ने बताया कि उनके पिता लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका उपचार सागर के एक अस्पताल में जारी था। बुधवार शाम करीब 5 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन तत्काल उन्हें ईशानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, राकेश कुशवाहा एचआईवी संक्रमित थे और लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था।









