Home छतरपुर मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का द्वितीय चरण शुरु

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का द्वितीय चरण शुरु

9
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। नगर पालिका छतरपुर निकाय में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान द्वितीय चरण के तहत 6 जनवरी से 22 जनवरी 2025 तक हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सोमवार को रामचरित मानस मैदान छतरपुर में शिविर का आयोजन किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं से शत-प्रतिशत हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ अभियान को क्रियान्वित करने तथा घर-घर सर्वे कर सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करें। शिविर में आयोजित आवेदन प्राप्त होने के पश्चात आवेदनों को समयसीमा में निराकरण करने कहा साथ ही कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र माता-पिता को लाड़ली लक्ष्मी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। और हितग्राहियों को संबल कार्ड के वितरित किए। सिटी मिशन मैनेजर सीपी गुप्ता ने बताया कि पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उक्त शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। आज 7 जनवरी मंगलवार को गुरुद्वारा के सामने छतरपुर में आयोजित होगा। शिविर में वार्ड क्रमांक 2, 3, 4 एवं 5 के हितग्राही शिविर के माध्यम से हितग्राहियों को हितलाभ एवं विभागीय योजनाओं, सेवाओं के लाभ से लाभान्वित किया जा रहा है। सोमवार को संपन्न हुए शिविर में पार्षद रामदयाल यादव, सुशील सोनी, पार्षद प्रतिनिधि सुनील वर्मा, नपा स्टाफ रामसिंह राय, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं अधिकारी-कर्मचारी सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here