Home छतरपुर खाताधारकों को मिला सम्मान, बांटे गए एटीएम कार्ड

खाताधारकों को मिला सम्मान, बांटे गए एटीएम कार्ड

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिला सहकारी बैंक मर्या छतरपुर द्वारा 1 जनवरी से 15 जनवरी 2025 तक बचत पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके तहत सोमवार को कैश काउंटर शाखा द्वारा ग्राहक मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बैंक अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक ने अमानतदारों और खाताधारकों का सम्मान किया गया और एटीएम कार्ड वितरित कर उनके सुझाव लिये गए।इस अवसर पर खाताधारक डॉ सुभाष चौबे, डॉ हिरदेश खरे आदि ने बैंक से मिलने वाली सुविधाओं की तारीफ की, वहीं बैंक के प्रशासक करुणेन्द्र प्रताप सिंह ने एटीएम सुविधा शुरु होने के संबंध में विस्तार से जानकारी देकर इसका लाभ लेने की अपील की। महाप्रबंधक आरएस भदौरिया ने खातेदारों से कहा कि वे भ्रामक खबरों से दूर रहें और बैंक द्वारा दी जा रही सभी सुविधाओं का लाभ उठाएं। कार्यक्रम में खाता धारक डॉ शकुंतला चौबे, डॉ हिरदेश खरे, कमलाकांत त्रिपाठी, राममिलन बरोलिया, विनोद पटैरिया, शैलेंद्र राय, रामवती बडोनिया, वसीम खान, अरविंद जैन, आदित्य सक्सेना के अलावा बैंक के लेखाधिकारी सुरेश रावत, स्थापना प्रभारी प्रमोद तिवारी, देवेंद्र सिंह सोलंकी, अशफाक मोहम्मद, रामदास साहू, सुंदरम गुप्ता, अनिमेष द्विवेदी, प्रीति बुंदेला, सुरक्षा शर्मा मिश्रा, रिचा खरे, निविता गुप्ता आदि उपस्थित रहीं। संचालन देवेंद्र सिंह सोलंकी ने किया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here