Home छतरपुर फर्नीचर दुकान में जुआ खेल रहे 5 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा

फर्नीचर दुकान में जुआ खेल रहे 5 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। विगत रात्रि पुलिस टीम रात्रि गश्त हेतु पृथक पृथक स्थानों में रवाना हुई। गस्त के दौरान करीब 1 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि नया मोहल्ला अफरोज खान की फर्नीचर की दुकान में लोग पैसे लगाकर जुंवा खेल रहे हैं।पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में एसडीओपी लवकुश नगर नवीन दुबे एवं कोतवाली निरीक्षक अरविंद कुजूर सहित पुलिस टीम संबंधित स्थान पर पहुंचे। नया मोहल्ला में अफरोज खान की फर्नीचर की दुकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। जुआ के फड़ सहित जुआ खेल रहे आरोपी के पास से कुल 7290 रुपए नगद राशि व ताश के 52 पत्ते बरामद हुए साथ ही जुआ के फड़ से प्रयुक्त वाहन 1 हीरो पैशन मोटरसाइकिल, एक्टिवा स्कूटी, माइस्ट्रो स्कूटी 5 एड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। जुआ खेल रहे आरोपी अफरोज खान, शाहिद खान, गुलखान खान, सैफुद्दीन राइन, अरविंद कुमार को अभिरक्षा में लिया गया। अभियुक्तो के विरुद्ध नामजद अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। अभियुक्तो को धारा 41(1) जा.फौ. का नोटिस देकर न्यायालय उपस्थित होने हेतु पाबंद किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here