Home छतरपुर खनिज और प्रशासन की संयुक्त टीम ने जब्त किया अवैध रेत का...

खनिज और प्रशासन की संयुक्त टीम ने जब्त किया अवैध रेत का डंप

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पिछले काफी दिनों से लगातार गर्रोली चौकी क्षेत्र में एक स्थान पर अवैध रेत का भंडारण किए जाने की सूचना खनिज विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को मिल रही थी। मंगलवार को नौगांव एसडीएम विशा माधवानी, तहसीलदार संदीप तिवारी और खनिज इंस्पेक्टर अशोक द्विवेदी ने आरआई एवं पटवारी के साथ संबंधित स्थान पर छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध रेत के डंप को जब्त कर लिया। बताया गया है कि यह डंप गर्रोली के पावर हाउस के पीछे किया गया था। डंप को जब्त करने के बाद अधिकारियों द्वारा रेत का भंडारण करने वालों की तलाश करने का प्रयास कर रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here