Home छतरपुर कुंए में गिरी गर्भवती महिला, पेट में पल रहे बच्चे सहित हुई...

कुंए में गिरी गर्भवती महिला, पेट में पल रहे बच्चे सहित हुई मौत

8
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। नौगांव थाना अंतर्गत आने वाली लुगासी चौकी क्षेत्र के ग्राम पन्नपुरा में एक गर्भवती महिला की कुएं में गिर जाने के कारण उसके पेट में पल रहे बच्चे सहित मौत होने की हृदयविदारक घटना सामने आई है। घटना के बाद परिजन महिला को जिला अस्पताल लाए थे जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी।मृतिका आरती पत्नी मनमोहन राजपूत उम्र 22 वर्ष निवासी पन्नपुरा के परिजन सुरेन्द्र राजपूत ने बताया कि बीते रोज आरती घर के पास मौजूद कुंए पर गई थी, जहां पैर फिसल जाने से वह कुंए में जा गिरी और डूबने के कारण उसके पेट में पल रहे बच्चे सहित उसकी मौत हो गई। परिजन आनन-फानन में आरती को कुंए से बाहर निकालकर जिला अस्पताल लाए थे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सुरेन्द्र के मुताबिक सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे जिला अस्पताल में मौत की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए लगभग 20 घंटों तक इंतजार करना पड़ा। मंगलवार को दोपहर बाद पोस्टमार्टम हुआ, तब परिजन शव लेकर गांव जा सके।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here