Home छतरपुर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय का शुभारंभ

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय का शुभारंभ

9
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। समाजवादी पार्टी ने अपना जिला कार्यालय शुरू किया है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मनोज यादव ने महोबा रोड में तैयार किए गए कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा की भ्रष्ट नीतियों से जनता त्रस्त हो गई है। जनता की लड़ाई सड़क पर लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि वे अपने कार्यकर्ता को ही टिकिट देंगे, संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यालय खोला गया है। उल्लेखनीय है कि भाजपा-कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टियों के अलावा अन्य पार्टियां सिर्फ चुनाव नजदीक आने पर जिला स्तर पर अपने कार्यालय शुरू करती हैं। समाजवादी पार्टी ने जिला कार्यालय खोलकर यह संकेत दिया है कि वे संगठन को मजबूत कर भाजपा सरकार की भ्रष्ट नीतियों का विरोध करेंगे और लोगों को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे। वहीं जिलाध्यक्ष कपूर सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सिर्फ खोखले वादे करती है। वोट बटोरने के लिए किसी भी स्तर तक जाने वाली पार्टी का असली चेहरा लोगों के सामने लाने का काम समाजवादी पार्टी करेगी। इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here