Home छतरपुर अस्पताल में बने बर्थ वेटिंग रूम का दो बार हुआ शुभारंभ

अस्पताल में बने बर्थ वेटिंग रूम का दो बार हुआ शुभारंभ

6
0
Jeevan Ayurveda

बड़ामलहरा। बड़ामलहरा सिविल अस्पताल में नव निर्मित प्रसूति प्रतीक्षालय का शुभारंभ अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के चलते दो बार किया गया। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश की संचालक प्रियंका दास द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन सिविल अस्पताल में नव निर्मित प्रसूति प्रतीक्षालय का उद्घाटन क्षेत्र के गणमान्य जन प्रतिनिधियों के माध्यम से कराया जाना था जिसके एवज में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के चलते उक्त बर्थ वेटिंग रूम का उद्घाटन पहले साढ़े ग्यारह बजे पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह से कराया गया, हालांकि उनके द्वारा फ़ीता नही काटा गया। इसके कुछ समय बाद फिर से उसी कक्ष के उद्घाटन के लिए वर्तमान विधायक रामसिया भारती पहुँची तो पता चला कि पूर्व विधायक द्वारा कक्ष का उद्घाटन कर दिया गया है। कुछ समय के लिए विधायक रामसिया भारती नाराज नजर आई। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने फ़ीता कटवाकर कक्ष का उद्घाटन कराया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here