Home डेली न्यूज़ बस स्टैंड पर सिद्धि विनायक नवदुर्गा उत्सव: इस बार जीव और गोहत्या...

बस स्टैंड पर सिद्धि विनायक नवदुर्गा उत्सव: इस बार जीव और गोहत्या रोकने का संदेश देती झांकी

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिद्धि विनायक नवदुर्गा उत्सव समिति छतरपुर बस स्टैंड पर हर साल माता के दरबार के साथ सामाजिक मुद्दों पर आधारित सुंदर झांकियां सजाती है, जिससे समाज में सकारात्मक प्रेरणा मिल सके।
जीव हत्या और गोहत्या पर रोक का आह्वान
इस वर्ष की झांकी का मुख्य केंद्रबिंदु जीव और गोहत्या के खिलाफ जागरूकता फैलाना है। समिति अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी ने जनता से अपील की है कि अपने स्वार्थ के लिए किसी बेकसूर जीव की हत्या न करें और जीयो और जीने दो के सिद्धांत का पालन करें।
कलाकारों को मंच और विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम
स्थानीय और उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के क्रम में इस वर्ष प्रसिद्ध गायिका अंशिका रजोतिया के कार्यक्रम सहित कई अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जा रही हैं, जिससे उत्सव का उल्लास और बढ़ेगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here