
छतरपुर। थाना गढ़ी मलहरा क्षेत्र के ग्राम खौंप निवारी में 17 वर्ष पूर्व माह मई वर्ष 2007 में विवाद कर आरोपियों द्वारा कुल्हाड़ी से हमला कर कल्लू की हत्या कर दी गई थी। थाना गढ़ीमलहरा में हत्या के आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता के तहत हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।हत्या करने वाले दो आरोपियों हल्के रैकवार निवासी ग्राम दढ़त जिला महोबा उत्तर प्रदेश, राजू रैकवार निवासी ग्राम दढ़त जिला महोबा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। न्यायालय द्वारा दोनों अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया गया था।हत्या की घटना में सम्मिलित तीसरे आरोपी मुन्ना रैकवार पिता रामभरोसे रैकवार निवासी ग्राम दढ़त जिला महोबा उत्तर प्रदेश की तलाश की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु दस हजार रूपए के इनाम की घोषणा की गई थी।पुलिस टीम द्वारा हत्या में सम्मिलित तीसरे आरोपी जो पता बदलकर विभिन्न स्थानों में रह रहा था। आरोपी के ग्राम बंधवा थाना मुस्करा जिला हमीरपुर में रहने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम ने भेष बदलकर हत्या में सम्मिलित तीसरे आरोपी दस हजार रूपए के इनामी बदमाश मुन्ना रैकवार पिता रामभरोसे निवासी ग्राम दढ़त जिला महोबा हाल निवासी ग्राम बंधवा थाना मुस्करा जिला हमीरपुर को उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश की सीमा से गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया, अभियुक्त को न्यायालय पेश कर जेल भेजा जा रहा है। उक्त कार्यवाही में एसडीओपी थाना प्रभारी गढ़ी मलहरा निरीक्षक डीके सिंह, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र रोहित, अजीत टोप्पो, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह सेंगर, जनक सिंह, रामलाल, सत्येंद्र त्रिपाठी, प्रहलाद, आरक्षक धर्मेंद्र चतुर्वेदी व पुलिस टीम की भूमिका रही।







