Home छतरपुर मूलभूत सुविधाओं से वंचित वार्डवासियों ने कलेक्टर को बताई समस्या

मूलभूत सुविधाओं से वंचित वार्डवासियों ने कलेक्टर को बताई समस्या

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के वार्ड नंबर 38 की दुर्गा कॉलोनी के रहवासियों का कहना है कि उन्हें नगर पालिका से मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। पूर्व में कई बार शिकायत की गई लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वार्डवासियों ने मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देकर समस्या हल कराने की मांग की है।
दुर्गा कॉलोनी निवासी दिनेशचंद्र पाठक ने बताया कि लगभग एक दशक से वार्ड में सड़क बनवाने की मांग नगर पालिका से की जा रही है लेकिन आज तक इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि वार्ड की सड़क पर लाल मिट्टी डली है जो बारिश के कारण कीचड़ में तब्दील हो जाती है और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। पूर्व में कई बार जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका से सड़क बनवाने की मांग की गई लेकिन आज तक सड़क नहीं बनी है। इसी तरह पूरे वार्ड में नल से जल सप्लाई करने के लिए पाइप लाइन बिछाई गई थी लेकिन वर्तमान में आधे वार्ड में पानी पहुंच रहा है जबकि आधे वार्ड के लोग पानी के लिए परेशान हैं। वार्डवासियों ने आवेदन देकर समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की गई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here