Home छतरपुर जन शिक्षण संस्थान द्वारा फलदार एवं औषधीय पौधों का किया वितरण एवं...

जन शिक्षण संस्थान द्वारा फलदार एवं औषधीय पौधों का किया वितरण एवं वृक्षारोपण

10
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जन शिक्षण संस्थान छतरपुर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए संस्थान के निदेशक अतीन्द्र मणि त्रिपाठी ने अपने उदबोधन में बताया कि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण के बिना मानव समाज की कल्पना अधूरी है। खराब हवा लोगों का दम घोंट रही है। शहरों में बहुत से लोगों को बदतर आवोहवा के चलते लोगों को सांस, हृदय, फेफड़ों की बीमारियां हो रही हैं। हमें यह समझना चाहिए कि संपूर्ण मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है। इसी क्रम में निदेशक द्वारा समस्त कर्मचारियों एवं प्रशिक्षकों को फलदर एवं औषधि पौधों का वितरण किया और सभी से उसके रखरखाव की शपथ दिलाई गई।इसी क्रम में संस्थान के कर्मचारियों ने अपने-अपने घर मोहल्ले में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर नेहा सिंह बुंदेला, श्रीमती रिंकी शर्मा, नारायण अग्रवाल, प्रतिपाल सिंह, नेहा खान, वंदना सहित अधिकांश प्रशिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here