Home क्राइम कमरे में सोते रहे लोग, चोरों ने पार की लाखों की संपत्ति

कमरे में सोते रहे लोग, चोरों ने पार की लाखों की संपत्ति

Jeevan Ayurveda

रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना

हरपालपुर। अलीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम चुरवारी निवासी एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों द्वारा लाखों रुपए की संपत्ति चोरी किए जाने की वारदात सामने आई है। बताया गया है कि चोर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित कुछ नगदी लेकर रफू-चक्कर हुए हैं। गृहस्वामी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरु की है।चुरवारी निवासी रिटायर्ड एएसआई मोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात को गर्मी अधिक होने के कारण वह घर की छत पर सोने के लिए गया था और उसकी पत्नी सहित अन्य लोग नीचे के कमरों में सोए हुए थे। रात करीब 2 बजे जब बिजली गुल हुई तब अज्ञात चोर अंधेरे का फायदा उठाकर घर में दाखिल हुए और इसके बाद दबे पांव कमरे में पहुंचे। कमरे में रखी अलमारी खोलकर चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चुराई और इसके बाद रफू-चक्कर हो गए। चोर इतने शातिर थे कि उनके आने-जाने की आहट घर के किसी सदस्य को नहीं मिली। कुछ समय बाद जब घर के लोग जागे तब चोरी का पता चला। तत्काल अलीपुरा पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर पुलिस ने मौका मुआयना किया और चोरी का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरु की। रिटायर्ड एएसआई मोहन सिंह के मुताबिक उनके घर से सोने की 4 अंगूठी, 2 जंजीर, 1 जोड़ी झुमकी, चांदी की 4 चूड़ी, 4 जोड़ी पायल सहित साढ़े 3 लाख की नगदी चोरी हुई है।

Ad

इनका कहना है:

चोरी की सूचना मिलने पर, घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। डॉग स्क्वॉड टीम से साक्ष्य एकत्रित कराए गए हैं, जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।

– डीडी शाक्य, थाना प्रभारी, अलीपुरा

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here