
पुलिस ने दर्ज किया मामला, घायल जिला अस्पताल में भर्ती
छतरपुर। जुझार नगर थाना क्षेत्र के ग्राम करहरी में एक किसान के खेत में गांव के व्यक्ति की गाय घुसी गई थी, जब किसान ने गाय को खेत से बाहर निकाला तो संबंधित व्यक्ति और उसके साथियों ने किसान तथा उसके दो पुत्रों के ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जुझार नगर थाना में मामला दर्ज किए जाने के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।करहरी निवासी 65 वर्षीय कामता प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर में गांव के वंश गोपाल की गाय उसके खेत में घुस गई थी। जब उसने गाय को खेत से बाहर निकाला तो वंशगोपाल के पुत्र सुशील कुमार, आशाराम, मुन्ना, हल्के, परशुराम और कंधी ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। कामता को बचाने गए उसके पुत्र रामगोपाल उम्र 20 वर्ष और भाई श्रीलाल उम्र 50 वर्ष के साथ भी उक्त लोगों ने मारपीट की। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। तीनों घायलों ने जुझानगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई, जहां से उन्हें इलाज के लिए लवकुश नगर अस्पताल भेजा गया था। हालत गंभीर होने के कारण तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।








