Home छतरपुर बच्चों के झगड़े को लेकर उलझ गए परिवार के सदस्य

बच्चों के झगड़े को लेकर उलझ गए परिवार के सदस्य

19
0
Jeevan Ayurveda

दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, चाल घायल
छतरपुर। चंदला थाना क्षेत्र के ग्राम गोयरा पुरवा में कुछ बच्चों के बीच खेलते वक्त विवाद हो गया था और इसी मामूली विवाद को लेकर बच्चों के परिजन आपस में उलझ गए। विवाद इतना बढ़ा कि बात मारपीट तक पहुंच गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। उक्त घटना में दोनों पक्षों के 4 लोग घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोयरा पुरवा निवासी राम सिंह यादव और इंद्रपाल लोधी के बच्चे एक साथ खेल रहे थे। खेलने के दौरान बच्चों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बच्चों के इसी झगड़े को लेकर राम सिंह यादव और इंद्रपाल लोधी के बीच विवाद शुरु हो गया और बाद में लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में राम सिंह यादव के साथ उसके पक्ष का मुन्नी यादव उम्र 52 वर्ष घायल हुआ हैं। वहीं इंद्रपाल लोधी उम्र 35 वर्ष के साथ उसके पक्ष की ज्योति लोधी उम्र 40 वर्ष घायल हुई हैं। सभी घायलों ने पहले थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और इसके बाद उन्हें चंदला के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here