
धमौरा और गौरगांय में विधायक ने दी 38 लाख की सौगात
छतरपुर। विधायक श्रीमती ललिता यादव ने आज छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धमौरा और गौरगांय में करीब 38 लाख रुपए की लागत से 4 विकास कार्यो की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के विकास में कोई कसर नही छोड़ेगी। विधायक श्रीमती ललिता यादव ने ग्राम धमौरा के यादव मोहल्ला में 5 लाख की राशि से बनने वाले सामुदायिक भवन और 6.25 लाख से निर्मित होने वाली कारक देव मंदिर की बाउण्ड्रीवाल, माता मंदिर में 8.77 लाख रुपए की लागत से टीनशेड निर्माण के लिए सरपंच हल्की बाई मलखा सिंह यादव इसके साथ ही ग्राम पंचायत गौरगांय में भी उन्होंनें 17.53 लाख से हाईस्कूल की बाउण्ड्रीवाल के निर्माण कार्य का सरपंच कन्हैयालाल अहिरवार तथा धर्मजीत यादव की मौजूदगी में वैदिक रीति-रिवाज से भूमि-पूजन किया। छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव ने कहा कि वे पूरे विधानसभा क्षेत्र का विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है। वे शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ ही सड़क, नाली और अन्य विकासकार्यो को कराने में क्षेत्र के लोगों की राय के अनुसार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार अंतिम छोर तक के व्यक्ति के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ काम कर रही है। उन्होंने सरकार की विभिन्न कल्याणारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणो ंसे उनका लाभ उठाने की अपील की तथा कहा कि यदि किसी भी तरह की परेशानी हो तो वे उनसे किसी भी समय मिल सकते है। इसके पहले धमौरा और गौरगांय पंचायत में पहुंचने पर सरपंच,सचिव भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सरपंच हल्की बाई यादव, हरलाल यादव, जयराम यादव, विश्वनाथ यादव, टंटू श्रीवास, रामप्रसाद कुशवाहा, राममिलन यादव, लल्लू यादव, कल्लू अहिरवार, अनिल अहिरवार, अवध किशोर यादव, घनश्याम, प्रवीण तिवारी, छविलाल साहू, मुकेश टुरैया, पंकज रावत मंडल अध्यक्ष, नीरज मिश्रा, रानू दादा, शबलू राजा ललौनी, लक्ष्मण यादव सरपंच धामची, भूपेंद्र यादव, भोलू यादव, अरविंद यादव, दिनेश यादव, नत्थु यादव हरदौल, रघुनाथ शर्मा, पवन अवस्थी सरपंच मलपुरा, छोटू राजा, विनोद पटेल, बराचयखेरा, मातादीन माली, धमौरा, नसीम खांन, नरेन्द्र यादव, अजय यादव, पुजारी बब्बा, शिवराम यादव, कूरे रैकवार, दिनेश यादव धमौरा, प्रीतम यादव सरपंच बरकौंहा, कार्तिक दुबे, मोहन यादव, लवकुश, महेश रिछारिया, गिरजा राजपूत, अखिलेश चतुर्वेदी, व्यारेलाल श्रीवास, कन्हैया लाल अहिरवार सरपंच, मुकेश सक्सेना, धर्मजीत यादव, चतुरेश श्रीवास पूर्व सरपंच, खजियां अहिरवार, दीपक यादव, शिवराम यादव, किरण, नीलम, अमित चतुर्वेदी, देवेन्द्र साहू, उमेश यादव पटवारी, पुष्पकार असाटी, लक्ष्मीकांत चतुर्वेदी, दिनेश यादव, बृजभान राजपूत, अनुज मामा, शिवाजी परमार सहित अनेक ्रग्रामीणजन उपस्थित रहें।








