Home क्राइम घर में घुसकर मारपीट करने वाले आधा दर्जन गिरफ्तार

घर में घुसकर मारपीट करने वाले आधा दर्जन गिरफ्तार

12
0
Jeevan Ayurveda

नौगांव। थाना क्षेत्र के ग्राम कीरतपुरा निवासी नरेश तिवारी द्वारा गत 8 जून को थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी पुरानी रंजिश के चलते गांव के आधा दर्जन लोगों ने उसके घर में घुसकर गाली-गलौज करते मारपीट की है। नरेश की शिकायत पर पुलिस ने 6 आरोपियों के विरुद्ध धारा 458, 323, 294, 506, 34 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर उनकी तलाश शुरु की थी। शुक्रवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें आकाश तिवारी उम्र 23 वर्ष, नीतेश तिवारी उम्र 22 वर्ष, राजेन्द्र तिवारी उम्र 43 वर्ष, चिन्तामण तिवारी उम्र 46 वर्ष, जीवनलाल तिवारी उम्र 44 वर्ष और जीतेन्द्र उम्र 26 वर्ष शामिल हैं। सभी आरोपी एक ही परिवार के हैं, जिनके विरुद्ध विवेचना, घटना स्थल के निरीक्षण, फरियादी और साक्षियों के कथन के आधार पर कार्रवाई की गई है। कार्यवाही में उपनिरीक्षक नेहा सिंह गुर्जर, सहायक उपनिरीक्षक आरके मिश्रा, प्रधान आरक्षक रामगोपाल पाल, दृगपाल सिंह, मनीष त्रिपाठी, गोविन्दास राजकुमार, आरक्षक जितेन्द्र अहिरवार, अनिल साहू, गजेन्द्र, हरेन्द्र, राजकुमार की सराहनीय भूमिका रही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here