बकस्वाहा। नगर में इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ती जा है जिस कारण किसान खासे परेशान हैं। ताजा मामला बकस्वाहा थाना क्षेत्र के जुझारपुरा का है जहां खेत पर लगा कुआं से सोलर पैनल मोटर एवं साटा तथा केबिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। किसान सोने सींग लोधी ने बताया कि 18 जून की रात्रि में अज्ञात लोगों के द्वारा मेरी कृषि भूमि पर बने कुअंा से सोलर पेनल मोटर एवं .फीट का साटा तथा 150 फीट केबिल चोरी कर ली गईं है जिसकी जानकारी उन्होंने बकस्वाहा थाना प्रभारी कृपाल मार्को को दी। उन्होंने मामला दर्ज कर जांच की बात कही है।









