Home छतरपुर तीन दिनों में 3 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो...

तीन दिनों में 3 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप

Jeevan Ayurveda

जिले में 23 से 25 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

छतरपुर। आगामी 23 से 25 जून तक प्रदेश के सभी जिलों में पल्स पोलियो अभियान चलाया जाना है, जिसकी तैयारियां छतरपुर में भी पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर सीएमएचओ डॉ. आरपी गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग की दीप्ती जैन और जिला टीकाकरण अधिकारी मुकेश कुमार प्रजापति द्वारा जागरुकता रैली भी निकाली गई, जिसने शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर लोगों से अभियान के तहत अपने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने की अपील की। जिला टीकाकरण अधिकारी मुकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि 23 से 25 जून तक जिले में पल्स पोलियो अभियान का क्रियान्वयन किया जाएगा, जिसके तहत 0 से 5 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को सूचीबद्ध कर पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान के पहले दिन जिले में बनाए गए 2200 से अधिक बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, दूसरे दिन टीमें घर पहुंचेंगी और अभियान के तीसरे दिन ऐसे बच्चों को दवा पिलाई जाएगी जो किसी कारणवश पहले और दूसरे दिन दवा का सेवन नहीं कर पाएंगे। श्री प्रजापति ने बताया कि इस वर्ष जिले के 3 लाख 5 हजार 464 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें 80 से 90 फीसदी बच्चों को अभियान के पहले दिन ही पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, शेष बच्चों को अभियान के दूसरे और तीसरे दिन दवा का सेवन कराया जाएगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here