Home छतरपुर कांग्रेसियों ने कहा- बच्चों के भविष्य से खेल रही केन्द्र सरकार

कांग्रेसियों ने कहा- बच्चों के भविष्य से खेल रही केन्द्र सरकार

Jeevan Ayurveda

नीट परीक्षा में धांधली को लेकर कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन

छतरपुर। नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले को लेकर देश की सियासत गर्म हो गई है। एक ओर मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में दाखिले के लिए हुए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर यूजी (नीट-यूजी) में हुई गड़बडिय़ों के विरोध में छात्र प्रदर्शन कर रहे है तो वहीं दूसरी ओर अब कांग्रेस भी उनके समर्थन में उतर आई है। शुक्रवार को संपूर्ण प्रदेश की तरह छतरपुर जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पंडाल लगाकर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस का आरोप है कि केन्द्र की भाजपा सरकार साजिश के तहत बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष महाप्रसाद पटेल के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर पंडाल लगाकर कांग्रेसी नेताओं ने प्रदर्शन किया, जिसमें केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा गया, साथ ही मांग की गई कि विद्यार्थियों की चिंताओं का तत्काल समाधान करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अनीस खान ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार छात्रों के हित में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसमें हम सभी ने यह संकल्प लिया है कि विद्यार्थियों को न्याय मिलने तक हम उनकी लड़ाई लड़ेंगे। वहीं कांग्रेस की संभागीय प्रवक्ता दीप्ती पांडे ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा पूर्व में किसानों और महिलाओं को निशाना बनाया गया और अब यह सरकार देश के युवाओं को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में धांधली सरकार का षडयंत्र है, दरअसल सरकार यह चाहती है कि देश के युवा शिक्षित न हों और उनके द्वारा रोजगार न मांगा जाए। इसक साथ ही जब युवा शिक्षित नहीं होगा तो वह जागरुक भी नहीं होगा जिसका फायदा उठाकर सरकार अपनी मनमानी कर सकेगी। श्रीमती पांडे ने कहा कि जब तक देश में कांग्रेस के सिपाही हैं, तब तक सरकार अपनी यह मंशा पूरी नहीं कर पाएगी। प्रदर्शन में जिले की इकलौती कांग्रेस विधायक सुश्री रामसिया भारती, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सरमन लाल मिश्रा, राजनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नातीराजा, अभिलेख खरे, महिला कांग्रेस की डॉ. स्मिता खरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here