Home छतरपुर ट्रैफिक इंटर्नशिप के पांचवें दिन सम्मिलित प्रतिभागियों का व्यवहारिक प्रशिक्षण

ट्रैफिक इंटर्नशिप के पांचवें दिन सम्मिलित प्रतिभागियों का व्यवहारिक प्रशिक्षण

13
0
Jeevan Ayurveda

साप्ताहिक बाजार में यातायात व्यवस्था में भागीदारी जागरूकता हेतु पंपलेट किए गए वितरित121

छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा एक सप्ताह के आयोजित इंटर्नशिप समर कैंप कार्यक्रम का उद्देश्य युवा, छात्र छात्राओं को एक सुसज्जित, सुरक्षित सड़क सस्कृति की परंपरा से अवगत कराना, छात्र छात्राओं को ट्राफिक नियमों की जानकारी, अति दुर्घटना वाले स्थान का अवलोकन, यातायात पुलिस संबंधी उपकरणों की जानकारी, सिग्नल एवं संकेत की जानकारी, यातायात व्यवस्था एवं यातायात पुलिस की कार्य प्रणाली से अवगत कराना तथा एक आदर्श नागरिक एवं सजग, रोड सेफ्टी प्रोत्साहक और गुड सेमेरेटन बनाने का है।शुक्रवार को कार्यक्रम के पांचवें दिन आउटडोर इंटर्नशिप में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों ने व्यावहारिक प्रशिक्षण हेतु पुलिस के साथ साप्ताहिक शुक्रवारी बाजार में यातायात व्यवस्था ड्यूटी में भागीदारी की। शुक्रवारी बाजार में यातायात व्यवस्था बाधित न हो इस हेतु अस्थाई दुकानों को रोड से हटाकर अपनी सीमित जगह में दुकान चलाने हेतु बताया गया। इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं से बचाव संबंधी यातायात एडवाइजरी के पंपलेट दुकानदारों एवं नगर वासियों को वितरित किए गए। साप्ताहिक बाजार परिसर एवं नगर के अन्य सार्वजनिक स्थलों में भ्रमण एवं यातायात व्यवस्था ड्यूटी, जागरूकता कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत, यातायात पुलिस स्टाफ एवं सम्मिलित सभी प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Ad
  1. ↩︎
  2. ↩︎
  3. ↩︎
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here