Home छतरपुर म.प्र. लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 23 जून को

म.प्र. लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 23 जून को

13
0
Jeevan Ayurveda

कलेक्टर ने कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को किया नियुक्त, छतरपुर में बनाए गए 7 सेंटर

छतरपुर। म.प्र. लोक सेवा आयोग इंदौर की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 23 जून को सम्पन्न की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट संदीप जी.आर. ने परीक्षा के मद्देनजर जिला मुख्यालय पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को नियुक्त किया है। परीक्षा ओ.एम.आर. पद्धति से 23 जून को दो पालियों में प्रात: 10 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:15 से 4:15 बजे तक सम्पन्न होगी। छतरपुर शहर में 7 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। कंन्ट्रोल रूम स्थापितम.प्र. लोक सेवा आयोग के निर्देशानुसार महिला बाल विकास कार्यालय में परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के निदान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष नंबर 07682-243590 है। जिसका प्रभारी महिला बाल विकास अधिकारी राजीव कुमार सिंह (मो. नंबर 9425136317) को बनाया गया है। साथ ही सहयोग के लिए अंकिता जैन (मो. नंबर 7007469244) सहायक ग्रेड 3 जिला लोक अभियोजन कार्यालय छतरपुर को नियुक्त किया गया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here