
लवकुश नगर। जनपद पंचायत गौरिहार के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरहा के सरपंच पति राजकुमार कुशवाहा के द्वारा दबंगई करने का मामला सामने आया है जिसको लेकर सचिव और उप सरपंच ने सरपंच पति के ऊपर आरोप लगाते हुआ जिला कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को एक शिकायती आवेदन दिया और जिसमें बताया कि ग्राम सभा की बैठक भी सरपंच पति के द्वारा संचालित की जाती है और भी पंचायत से संबंधित जो भी कार्य हैं वह सरपंच पति ही खुद करते हैं वहा पर पदस्त ग्राम सचिव अमर सिंह अहिरवार ने ग्राम की सरपंच हीरामणि कुशवाहा पर आरोप लगाते हुए कहा है ग्राम पंचायत कार्यालय से संबंधित रिकॉर्ड भी सरपंच अपने घर ले गई हैं से मुझे जनता के कार्यों एवं शासकीय कार्यों में कार्य करने में समस्या हो रही है। और सरपंच पति के द्वारा मेरे से फर्जी मस्टर चलाने गलत कार्य करने का भी दबाव बनाया जाता है। जिसको लेकर के जनपद सीईओ गौरिहार को आवेदन सौपा है। सचिव के द्वारा बताया गया है कि बरहा सरपंच के द्वारा ग्राम पंचायत भवन से रिकॉर्ड जैसे निर्माण कार्य की फाइल मांप पुस्तिका एसटीएस एवं ग्राम पंचायत का आधा सामान और एचपी का प्रिंटर एवं लाउडस्पीकर अपने घर ले जाकर रख लिया है और सचिव के लिए अपशब्द भाषा का भी प्रयोग किया जाता है और शिकायती आवेदन में यह भी लेख किया है कि कोई भी घटना होती है तो उसकी जिम्मेदार ग्राम सरपंच होगी।
इनका कहना है-
मुझे मामले की जानकारी नहीं है अगर मेरे पास शिकायत आती है तो जांच करवाई जायेगी।
– गौरिहार सीईओ गोविंद सिंह








