Home डेली न्यूज़ उपयंत्री ने महिला से की अभद्रता, महिला ने सीईओ से की  शिकायत

उपयंत्री ने महिला से की अभद्रता, महिला ने सीईओ से की  शिकायत

12
0
Jeevan Ayurveda

लवकुशनगर। जनपद पंचायत के ग्राम मड़वा निवासी भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा शुक्ला द्वारा बुधवार की दोपहर जनपद कार्यालय पहुंच कर सेक्टर उपयंत्री राजेश साहू के खिलाफ लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। आशा शुक्ला ने बताया कि बरसात का पानी घरों में घुसने से असुविधा होती है जिसको लेकर पूर्व में निवेदन किया गया था जिसकी जांच करने  उपयंत्री मौके पर गए और अपशब्द कहकर अपमानित किया गया।
उपयंत्री राजेश साहू पर आरोप लगाते हुए शिकायती आवेदन में कहा कि उपयंत्री द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया मुझे फालतू, पागल और सनकी औरत कह कर धमकी दी गयी। कहा गया कि तुम्हे जो उखाडऩा हो उखाड़ लो मैं किसी से नही डरता हूँ जहाँ सुनाना हो सुनाओ। महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा शुक्ला ने सीईओ को आवेदन देकर उपयंत्री राजेश साहू के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here