Home छतरपुर बेटी के विवाह में सहयोगी बने शहर के लोग

बेटी के विवाह में सहयोगी बने शहर के लोग

Jeevan Ayurveda

पत्रकार ने चलाई मुहिम, पिता ने जताया आभार

छतरपुर। जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव आगे रहने वाले छतरपुर शहर के लोगों ने एक बार फिर गरीब परिवार की बेटी का विवाह संपन्न कराने के लिए आगे आए हैं। दरअसल दो दिन पहले एक पत्रकार ने सोशल मीडिया के माध्यम से बेटी के विवाह में सहयोग करने का आवाहन शहरवासियों से किया था, जिसके बाद देखते ही देखते काफी पैसे एकत्रित हो गए। एकत्रित की गई राशि बीते रोज लड़की के पिता को सौंपकर हर संभव सहयोग का भरोसा दिया गया, जिसके पिता ने भावुक होकर सहयोगियों का आभार जताया है।पत्रकार राधेश्याम सोनी ने बताया कि बड़ामलहरा क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले किसान परिवार की बेटी का विवाह होना था। चूंकि उसकी फसल मौसम के कारण नष्ट हो गई थी इसलिए पैसों की कमी हो गई। विवाह करने के लिए परिवार को 25 हजार रुपए की आवश्यकता थी। जब यह जानकारी श्री सोनी को मिली तो उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से मदद का आवाहन किया। उनकी अपील पर शहर के कई समाजसेवियों, व्यापारियों और पत्रकारों ने बढ़चढ़कर सहयोग किया। कुछ ही समय में 32 हजार 900 रुपए की रकम एकत्रित हो गई, जिसके बाद बीती शाम लड़की के पिता को छतरपुर बुलाकर पत्रकार अंकुर यादव, शिवेंद्र शुक्ला, विनोद मिश्रा के समक्ष उक्त सौंप दी गई। साथ ही 5000 रुपए बेटी के खर्च के लिए अलग से दिये गए। इस मदद से बेटी का पिता भावुक हो गए और उन्होंन सभी का आभार जताया।इन्होंने की मददइस पुनीत कार्य में रवि प्रताप सिंह गब्बर 5100, राधेश्याम सोनी 5000, विनय चौरसिया 2000, डॉ सुभाष चौबे 2100, डॉ कपिल खुराना 1500, लालू लालवानी 1100, राजन पाठक भोपाल 1100, महेश अवस्थी 1100, दीपेंद्र गुप्ता 1100, पप्पू गुप्ता 1000, माही सोनी 1100, गिरजा पाटकर 1100, नीरज सोनी 1100, आशीष सोनी भोपाल 1100, दीपक साधना सोनी मऊरानीपुर वाले 1100, डॉ स्वतंत्र शर्मा 1100 के अलावा पत्रकार अंकुर यादव, विनोद मिश्रा, प्रशांत गुप्ता, सतेंद्र सिंह, रजनी राजा परमार, अंशु सिंह, मनोज सोनी, निखिल जैन, शिवम अग्रवाल, राजीव दमेले और मयंक खरे ने 5-5 सौ रुपए की सहयोग राशि प्रदान की।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here