Home छतरपुर प्रथम रक्तदान कर एक साल के बच्चे की जीवनदात्री बनी पूजा

प्रथम रक्तदान कर एक साल के बच्चे की जीवनदात्री बनी पूजा

10
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। रक्तवीर सेवा दल के अमित जैन ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती एक साल की बच्ची नैंसी अनुरागी को रेयर ब्लड ग्रुप की बहुत ज्यादा आवश्यकता थी। ऐसे में ब्लड बैंक में उक्त ब्लड ग्रुप उपलब्ध नही था, तब श्रीमती पूजा जैन ने अपने पति अभिषेक जो कि स्वयं रक्तदानी है उनसे प्रेरणा लेकर जिला अस्पताल में भर्ती एक साल के बच्चे के लिए अपने रेयर ब्लड ग्रुप का रक्तदान कर उस मासूम की जान बचाई। पूजा जैन ने रक्तदान करते हुए सन्देश दिया कि मेरे पति रक्तदान करते थे मेरी भी बहुत इच्छा होती थी। आज श्रुतपंचमी के अवसर पर किसी मासूम के लिए रक्तदान करना मेरे लिये बहुत खुशी की बात है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here