Home छतरपुर नर से नारायण बनने का नशा जीवन को गुणों की खुशबू से...

नर से नारायण बनने का नशा जीवन को गुणों की खुशबू से महका देता है- ब्रह्माकुमारीज़

13
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय छतरपुर किशोर सागर द्वारा ग्राम सलैया और बंधी में नशा मुक्ति चित्र प्रदर्शनी एवं जागरूकता के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में बीके कल्पना ने कहा कि आजकल लोग समस्याओं में उलझकर हर बात में कहते हैं कि हम तो तिल तिल कर मर रहे हैं लेकिन समस्याएं हमें तिल तिल कर नहीं मारती बल्कि हमारी गलत आदतें हमें पल पल मरने पर मजबूर करतीं हैं। इस खूबसूरत जिंदगी को नशे की आदतें धीरे-धीरे खत्म कर रहीं है क्योंकि एक सिगरेट या बीड़ी हमारी 6 मिनट आयु को कम करती है और पूरे दिन में हम जितना पीते हैं उतना हमारी जिंदगी अंतिम अवस्था पर पहुंचती जाती है। इसलिए इन बची हुई सांसों को को प्रभु की यादों में सफल कर लो तो यह जिंदगी संवर जाएगी। सब नशे से बढ़कर नर से नारायण बनने का नशा है जो हमारे जीवन को गुणों की खुशबू से महका देता है।इस संगोष्ठी में ग्रामीण भाइयों के साथ महिलाओं ने भी भाग लिया और प्रदर्शनी के माध्यम से नशे से होने वाले नुकसान के बारे में समझा और छोडऩे से क्या फायदे होंगे वह भी जाना। बीके नम्रता ने कहानी के माध्यम से समझाया की नशा कैसे हमारे जीवन को और हमारी संपत्ति को खत्म कर रहा है।इस आयोजन से प्रेरणा पाकर ग्राम सलैया में पॉलिटेक्निक छात्र मूलचंद्र सहित अन्य युवाओं ने नशा छोडऩे का संकल्प लिया और ग्राम बंधी में बबलू भाई ने शराब एवं एक अन्य भाई ने तंबाकू छोडऩे की शपथ ली।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here