Home छतरपुर प्री मानसून की दस्तक आज, 22 जून से मानसून होगा सक्रिय

प्री मानसून की दस्तक आज, 22 जून से मानसून होगा सक्रिय

Jeevan Ayurveda

हवा के साथ कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी के आसार

छतरपुर। बुन्देलखण्ड के इस क्षेत्र में प्री मानसून के गुरूवार से आने के संकेत मिले हैं लेकिन तेज हवा के कारण कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। मानसून ने छत्तीसगढ़ में दस्तक दी है। उम्मीद है कि 20 से 22 जून तक बुन्देलखण्ड में सक्रिय होगा। इस वर्ष सामान्य वर्षा होने के संकेत मिल रहे हैं।मौसम विभाग के आरएस परिहार ने बताया कि बादलों की लुकाछिपी के बावजूद रात और दिन के तापमान में करीब 12 डिग्री का अंतर दिखाई दे रहा है। रात का तापमान 32 डिग्री तो दिन का तापमान करीब 45 डिग्री दर्ज किया गया है। श्री परिहार के मुताबिक दो दिन बाद आंधी, पानी की संभावना है। उन्होंने बताया कि प्री मानसून के 13 जून से सक्रिय होने की संभावना है और 20 से 22 जून के बीच मानसून के आने की संभावना है। मौसम विभाग का मानना है कि गरज, चमक के साथ हल्की बारिश होगी। या यूं कहें कि खण्ड बारिश भी हो सकती है। वर्तमान में इंदौर क्षेत्र में प्री मानसून की बारिश का दौर चल रहा है। यदि पूर्वी हवा चली तो प्री मानसून छतरपुर की ओर मूव कर जाएगा।22 जून से आद्रा, सामान्य बारिश के आसारज्योतिष के जानकार पं. हरिओम नायक बताते हैं कि आद्रा की शुरूआत 22 जून से हो रही है। आद्रा के शुरू होते ही बारिश होती है। किसान आद्रा से ही बुवाई का काम शुरू करते हैं। श्री नायक के मुताबिक इस वर्ष ज्योतिष के अनुसार सामान्य बारिश का योग है। उन्होंने बताया कि आद्रा से 10 नक्षत्रों तक बारिश होती है। किस नक्षत्र में कितनी बारिश होगी यह आंकड़े अभी स्पष्ट नहीं हो रहे हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here