Home छतरपुर सिलेण्डर का पाइप फटने से लगी आग, जल गई गृहस्थी

सिलेण्डर का पाइप फटने से लगी आग, जल गई गृहस्थी

12
0
Jeevan Ayurveda

बक्स्वाहा। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सैड़ारा में रहने वाली एक विधवा महिला के घर मंगलवार को उस वक्त आग लग गई जब उसकी गैस सिलेण्डर की रबर फट गई थी। आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका, मगर जब तक आग बुझती तब तक विधवा की गृहस्थी जल चुकी थी।जानकारी के मुताबिक सैड़ारा निवासी आशाबाई लोधी अपने घर में सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन करा रही थीं। पाठ के बाद भोजन प्रसाद लगाना था। यही भोजन प्रसाद बनाने के दौरान गैस सिलेण्डर की रबर फट गई जिससे गैस का तीव्र बहाव शुरू हो गया। देखते ही देखते सिलेण्डर से निकल रही गैस आग में बदल गई परिणामस्वरूप आग पूरे घर में फैल गयी। आनन-फानन में आसपास के लोग दौड़कर आए और आग बुझायी लेकिन जब तक आग बुझती तब तक 80 हजार रूपए नगद सहित गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here