
ईशानगर। बीती रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब भरकर जा रही एक कार को पकड़ा है। कार के भीतर पुलिस को कुल 10 पेटी अवैध शराब मिली जिसे जप्त करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। थाना प्रभारी शैलेंद्र सक्सेना ने बताया कि बिना नंबर की सफेद बोलेरो कार ग्राम कुर्रा की ओर से ईशानगर आ रही थी, जिसे मुखबिर की सूचना पर रेल्वे ब्रिज के पास पकड़ लिया गया। कार में दो लोग सवार थे, जिनमें से एक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला, जबकि दूसरे को पुलिस टीम ने दबोच लिया। कार के अंदर मिलीं 10 पेटियों में कुल 90 लीटर अवैध शराब मिली है, जिसकी अनुमानित कीमत 35 हजार रुपए है। पकड़े गए आरोपी का नाम अमरदीप पुत्र बाबूराम राय उम्र 37 वर्ष निवासी ईशानगर है, जबकि फरार आरोपी का नाम हाशिम खान पिता बाबू खान निवासी ईशानगर है। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपी हाशिम खान के विरुद्ध पहले से भी अवैध शराब तस्करी के मामले पंजीबद्ध हैं। उक्त प्रकरण में दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है







