Home छतरपुर अमित ने किया जन्मदिन पर 58वा रक्तदान

अमित ने किया जन्मदिन पर 58वा रक्तदान

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। वर्षो से रक्तदान करते आ रहे छतरपुर नगर के बड़कुल चौक पर रहने वाले अमित जैन ने अपने जन्मदिन पर जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ.अभय सिंह के देखरेख में अपना 58वां रक्तदान किया। इन्होंने रक्तदान करते हुए सन्देश दिया कि संसार में सभी दानों से बढ़कर यह ऐसा दान है, जो कि किसी का जीवन बचाता है इसलिए इसे महादान कहा गया है। रक्त की कमी से जूझते हुए एक वाक्ये ने रक्तदान के प्रति मेरा रुख मोड़ दिया था तभी से मैं रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित करता हूँ एवं पीडि़तों के लिए रक्तदान करता रहता हूँ। लोग प्रेरित हो एवं रक्तदान करें यही मेरा उद्देश्य है। इनके रक्तदान में ब्लड बैंक से पूजा खरे, अंकित भुर्जी, बहादुर सिंह, रामकरन उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here